Posts

Showing posts from November, 2018

स्तनपान के दौरान बच्चों की मौत का कारण क्या है?

केरल में बीते एक साल में छह बच्चों की मौत ब्रेस्टफ़ीड यानी स्तनपान के दौरान हो गई है. दो बच्चों की अटॉप्सी में ये बात साबित भी हो गई है. बाकी चार बच्चों की मौत भी मां का दूध पीने के दौरान ही हुई लेकिन परिवारवालों के पोस्टमॉर्टम कराने से मना करने के कारण मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. सबसे ताज़ा मामला एक सप्ताह पुराना है, जिसमें केरल के पालक्काड ज़िले के अटापड्डी में एक बच्चे की मौत मां का दूध पीने के दौरान हो गई. यहां के गवर्नमेंट ट्राइबल स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के नोडल ऑफ़िसर आर प्रभुदास का कहना है कि बीते एक साल में 6 ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें दूध पीने के दौरान बच्चों की मौत हो गई. दिल्ली स्थित पीडियाट्रिशियन और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिनेश सिंघल का कहना है, "बच्चों की मौत की वजह मां का दूध तो नहीं हो सकता. हां, ये हो सकता है कि ब्रेस्टफ़ीड कराने के दौरान मां से कुछ लापरवाही हुई हो और उस वजह से बच्चे की मौत हो गई हो." डॉ. सिंघल का कहना है, "सबसे पहले लोगों को ये समझने की ज़रूरत है कि इन मौतों का ब्रेस्टफ़ीड से सीधे तौर पर कुछ लेना-देना नहीं ...

संसद में दोबारा चुने गए 4 भारतीय-अमेरिकी, 11 को स्टेट असेंबली में जगह

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और रिपब्लिकंस ने सीनेट पर कब्जा कर लिया। डेमोक्रेटिक पार्टी के 4 भारतीय-अमेरिकी दोबारा संसद (कांग्रेस) पहुंचने में कामयाब रहे। विस्कॉन्सिन में डेमोक्रेट जोश कौल ने इतिहास रच दिया । अटॉर्नी जनरल बनने वाले वह पहले भारतीय-अमेरिकी बने। इसके अलावा 11 भारतीय मूल के अमेरिकियों ने स्टेट असेंबली में जीत हासिल की। 6 नवंबर को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 और सीनेट की 35 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। इलिनॉय से चुने गए कृष्णमूर्ति इलिनॉय से राजा कृष्णमूर्ति दोबारा चुने गए। उन्होंने भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार जेडी दिगंकर को 30% पॉइंट के अंतर से हराया। तीन बार सांसद रहे डॉ. अमी बेरा कैलिफोर्निया से चौथी बार चुने गए । उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार एंड्रयू ग्रांट को हराया। सिलिकॉन वैली से डेमोक्रेट रो खन्ना ने रिपब्लिकन रॉन कोहेन को 44% पॉइंट के अंतर से हराया । खन्ना के मुताबिक, हमारा कैंपेन शानदार रहा। मैं लोगों का आभारी हूं कि मुझे फिर से कांग्रेस में प्रतिनिधित्व का मौका मिला। डेमोक्रेट्स को हाउस ऑफ रिप्...