दिल्ली में हार के बाद मोदी खुद संभाल सकते हैं बंगाल की कमान, राज्य के सभी भाजपा सांसद से रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब भाजपा की नजरें पश्चिम बंगाल चुनाव पर हैं। यहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुद बंगाल चुनाव की कमान संभाल सकते हैं। प्रधानमंत्री संसद के बजट सत्र के दौरान वक्त निकालकर बंगाल के भाजपा सांसदों से मिल रहे हैं। उन्होंने यहां के सभी 18 सांसदों से राज्य में लागू केंद्र सरकार की योजनाओं और ममता बनर्जी सरकार के प्रदर्शन पर रिपोर्ट मांगी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी संसद में हर दिन एक सांसद से 15 से 20 मिनट तक बातचीत कर रहे हैं। भाजपा बंगाल के चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मोदी की पार्टी के 18 सांसद यहां से चुनकर आए। अमित शाह ने खुद इस राज्य में लोकसभा चुनाव की कमान संभाली थी। पार्टी का लक्ष्य अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। राज्य में निकाय चुनाव भी होने हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में शाह ने कोलकाता में एक रैली के जरिए निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया है।

अमित शाह का ममता को चैलेंज
शाह ने कोलकाता रैली में कहा था, “मैं बंगाल की जनता को धन्यवाद देता हूं कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने हमें 18 सीट दिलाईं। भाजपा ने बंगाल में दो करोड़ से ज्यादा वोट हासिल किए। ममता जी 2021 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कीजिए। हम बंगाल में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।” शाह ने यह आरोप भी लगाया कि सीएए के विरोध के नाम पर ममता दंगे भड़काने में जुटी हई हैं और राज्य में ट्रेन जलाई जा रही हैं। बता दें कि ममता ने सीएए का विरोध किया। उन्होंने कहा था- अभी सीएए लाया गया है। इसके बाद एनआरसी और एनपीआर भी लाए जाएंगे। सीएम को जवाब देते हुए मोदी ने कहा था- बात उनसे की जाएगी जो कानून समझते हैं।

भूटान में संक्रमण की पहले मामले की पुष्टि

भूटान में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। एक अमेरिकी पर्यटक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 76 साल का अमेरिकी नागरिक दो मार्च को भारत से भूटान आया था। 5 मार्च को बुखार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। वहां की सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए विदेशियों के लिए सीमाएं दो हफ्तों के लिए बंद कर दी है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिक 10 फरवरी को अपने देश से रवाना हुआ था। वह 21 फरवरी को 1 मार्च तक भारत में था।

ईरान

ईरान में अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमण के 3513 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, शुक्रवार से भारत और ईरान के बीच अपने-अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमान सेवा शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक, ईरान में करीब हो हजार भारतीय फंसे हुए हैं। वहीं, भारत में भी ईरान के नागरिक फंसे हैं। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा था कि मेडिकल टीम गुरुवार शाम तक ईरान पहुंचकर कोमा में आइसोलेशन सेंटर स्थापुित करेगी, जिसके बाद लोगों की स्क्रीनिंग की जा सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

肺炎疫情:欧美世卫改口,口罩防疫到底有没有科学依据

肺炎疫情:当创历史新高的毕业生遇上萎缩的就业市场