अब एक्ट्रेस प्रियंका बोस ने लगाए साजिद खान पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप
मीटू मूवमेंट थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोई न कोई नई कहानी सामने आ रही है। अब एक्ट्रेस प्रियंका बोस ने अपनी मीटू स्टोरी शेयर करते हुए साजिद खान पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। इससे पहले असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा, रचेल व्हाइट और करिश्मा उपाध्याय भी साजिद पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं जिसकी वजह से साजिद को अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्शन से हटना पड़ा था।
प्रियंका की मीटू स्टोरी
से बातचीत में कहा-एक बार मुझे साजिद खान के असिस्टेंट ने फिल्म के ऑडिशन के लिए मुझे मैसेज किया-'आपको बिकिनी में कम्फ़र्टेबल होना होगा'।मैं प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते ऑडिशन में बिकिनी लेकर गई।तब साजिद ऑडिशन लेने आए और सोफे पर बैठ गए।उन्होंने मुझे बिकिनी में देखकर कहा कि अगर मैं तुम्हें देखकर एक्साइट नहीं हो पा रहा तो ऑडियंस कैसे होगी।मैं वहां से निकली और रोते हुए घर पहुंची।
प्रियंका ने अनुराग कश्यप और सौमिक सेन से भी अपनी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सौमिक एक फिल्म की मेकिंग के दौरान उनसे एक्स्ट्राफ्रेंडली होने की कोशिश करते रहे और यहां तक कहा कि वो मेरे साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर करना चाहते हैं।इसके अलावा अनुराग कश्यप ने भी शराब के नशे में उनपर भद्दे कमेंट्स पास किए थे। प्रियंका ने जॉनी गद्दार, लव सेक्स और धोखा, गुजारिश जैसी फिल्मों में काम किया है।
साकिब सलीम ने सुनाई आपबीती
सैफ अली खान के बाद एक्टर साकिब सलीम ने भी अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट की कहानी शेयर की है। एक न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू के अनुसार साकिब के अनुसार- जब वे 21 साल के थे, तब इंडस्ट्री के ही एक व्यक्ति ने उनका हैरेसमंट करने की कोशिश की थी। साकिब ने बताया कि उस इंसान ने उनके पैंट में हाथ डालना चाहा, लेकिन साकिब ने उसे धक्का देकर खुद से दूर कर दिया। इस घटना के बाद साकिब डर गए थे, लेकिन फिर वे आगे बढ़ गए। साकिब ने रेस-3 में सलमान के भाई का रोल किया था।
सत्यमेव जयते में उठेगा
आमिर खान सत्यमेव जयते के चौथे सीजन में इस बार का मुद्दा उठा सकते हैं। न्यूज वेबसाइट की खबर के अनुसार आमिर इसके लिए एक एपिसोड बनाएंगे, जिसमें सेक्सुअल हैरेसमेंट झेल चुकीं महिलाओं से आमिर खान चर्चा करेंगे। शो में कुछ हैरेसमेंट के आरोपियों को भी उनका पक्ष रखने बुलाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम को रिसर्च करने बोल दिया है। शो का पहला एपिसाेड जनवरी 2019 में ऑन एयर होगा।

Comments
Post a Comment